भारत का जलवायु और कृषि अर्थव्यवस्था कैसे सिंगल माल्ट व्हिस्की के विज्ञान को दे रहे नया आयाम
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारत में सिंगल माल्ट व्हिस्की की बढ़ती लोकप्रियता को अक्सर विश्वस्तरीय पुरस्कारों, प्रीमियमीकरण एवं निर्यात की महत्वाकांक्षाओं के नज़रिए से देखा जाता है। लेकिन इसकी असली कहानी टेस्टिंग रूम और डिस्टलरी टूर से कहीं दूर खेतों से शुरू होती है, जहां उगने वाला जौ (जिसे आमतौर पर सर्दियों की फसल माना जाता है) उच्च मूल्य के विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्योग की नींव रख रहा है।